
रू. 145.1097 करोड़ लागत की 19 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
रू. 207.2566 करोड़ लागत की 51 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
बहराइच 21 जुलाई। तहसील महसी के विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र महसी की रू. 105.7765 करोड़ लागत की 06 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं रू. 126.7941 करोड़ लागत की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा विधानसभा क्षेत्र नानपारा की रू. 39.3334 करोड़ लागत की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं रू. 80.4625 करोड़ लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा रू. 145.1097 करोड़ लागत की 19 परियोजनाओं लोकार्पण एवं रू. 207.2566 करोड़ लागत की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

समारोह के दौरान मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र महसी अन्तर्गत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (प्रा.ख.) की रू. 105.08530 करोड़ लागत की 05 व यू.पी.सी.एल.डी.एफ. प्रखण्ड-अयोध्या की रू. 0.69100 करोड़ लागत की 01 परियोजना शिलान्यास किया। जबकि लोक निर्माण विभाग (प्रा.ख.) की रू. 104.32450 करोड़ लागत की 13, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम रू. 1.24100 करोड़ लागत की 02, यू.पी.आर.एन.एस. की रू. 1.38000 करोड़ लागत की 01, सरयू ड्रेनेज खण्ड-प्रथम बहराइच की रू. 12.68000 करोड़ लागत की 02 तथा ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की रू. 7.16860 करोड़ लागत की 06 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

विधानसभा क्षेत्र नानपारा अन्तर्गत कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद नि.ख. अयोध्या-3, गोण्डा रू. 0.71000 करोड़ लागत की 01, सी.एण्ड डी.एस. उ.प्र. जल निगम (नगरीय गोण्डा) रू. 4.53010 करोड़ लागत की 01, लोक निर्माण विभाग (प्रा.ख.) की रू. 31.77750 करोड़ लागत की 04, नगर पालिका परिषद नानपारा की रू. 1.59550 करोड़ लागत की 05 तथा नगर पंचायत रूपईडीहा की रू. 0.72032 करोड़ लागत की 02 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार कार्यदायी संस्था उ.प्र. प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. निमार्ण इकाई-22 बहराइच की रू. 1.46320 करोड़ लागत की 01, यू.पी.आर.एन.एस.एस. रू. 1.15000 करोड़ लागत की 01, यू.पी. सिडको की रू. 2.01750 करोड़ लागत की 01, मण्डी परिषद देवीपाठन मण्डल गोण्डा की रू. 0.66000 करोड़ लागत की 01, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की रू. 0.61960 करोड़ लागत की 01, लोक निर्माण विभाग (प्रा.ख.) की रू. 66.72940 करोड़ लागत की 11, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की रू. 6.98240 करोड़ लागत की 05 तथा नगर पालिका परिषद नानपारा की रू. 0.84040 करोड़ लागत की 06 कुल रू. 80.4625 करोड़ लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत 02 लाभार्थियों आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, मत्स्य विभाग अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 02 लाभार्थियों डेमो चेक, कृषि विभाग अन्तर्गत सुनेत्र कृषक उत्पादक संगठन को ट्रैक्टर चाभी तथा 01 महिला कृषक को मिलट स्टोर हेतु रू. 20 लाख की धनराशि का डेमा चेक, बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत 02 लाभार्थियों को मुख्यमुत्री कैशलेस कार्ड, विकास अभियान अन्तर्गत इण्डियन बैंक द्वारा 02 लाभार्थियों, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को किट वितरण किया गया।
पशुपालन विभाग द्वारा 02 लाथार्थियों को नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत डेमो चेक, ग्राम विकास विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत 01 लाभार्थी को थर्मल प्रिन्टर व 02 लाभार्थियों को आर.एफ. एवं सी.आई.एफ. अन्तर्गत डेमो चेक, उद्यान विभाग अन्तर्गत 01 लाभार्थी सोलर आटा चक्की हेतु रू. 10 लाख को डेमो चेक तथा 01 लाभार्थी को टूल किट, 01 लाभार्थी को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना अन्तर्गत 12 लाख तथा 01 लाभार्थी को रू. 40 लाख की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया।
