
विद्यालय के बच्चों ने रंगोली सजाई l वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया l बच्चों के द्वारा पटाखे दगाए गए तथा प्रबंधक रामानंद सैनी के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया l बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रशांत सैनी ने कहा कि दीपावली का पर्व अज्ञानता पर ज्ञान की विजय , अंधेरे में रोशनी की विजय और प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने का पर्व है l

हमें सदैव सत्य और अहिंसा के रास्ते में चलने का प्रयास करना चाहिए l सभी बच्चों ने इस पर पर अपने-अपने कक्ष में रंगोली का निर्माण किया l इसके अलावा कक्षा को पोस्टरों से भी सजाया गया l बच्चों को संबोधित करते हुए प्रबन्धक रामानन्द सैनी, शिक्षक कैलाश शर्मा ,सर्वेश कुमार स्नेहलता यादव ,मधु अवस्थी ,जानवी सिंह दीपिका सैनी ,मंजू सैनी ,आराधना मिश्रा, शिवानी वर्मा, सोनम कुमारी और श्रेष्ठ कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं दी l

