छह सालों से हर रोज कविता लिख रहें हैं शहर के कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित , विधायक सरयू राय ने सराहा

जमशेदपुर : पिछले छह सालों से हर रोज कविता लिखने के लिए कवि डॉ यमुना तिवारी व्यथित को विधायक सरयू राय ने सराहा। श्री राय मनीफीट गुरुद्वारा रोड़ स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किये। इस दौरान विधायक सरयू राय ने डॉ यमुना तिवारी व्यथित की कविता संग्रह को देखकर उनकी खूब प्रशंसा की ।

उन्होंने कहा कि छह सालों तक लगातार प्रतिदिन सामायिक व तत्कालीक घटनाओं पर अपने भावों को कविताओं में अभिव्यक्त करने की इनकी पहल काबिले तारीफ है। यह सबों की वस की बात नहीं है। तिवारी जी ने ऐसा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने डॉ यमुना तिवारी व्यथित को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं देते हुए कविताओं के धारा को निरंतर गति देते रहने का सुझाव दिया।

इस दौरान डॉ व्यथित ने सरयू राय को अपनी लिखित एक पुस्तक भेंट की।
कार्यक्रम के दौरान भोजपुरिया बेयार के रमेश कुमार ने कहा कि डॉ यमुना तिवारी जी 75 साल के उम्र को पार कर चुके हैं फिर भी कविता लेखन में उनकी लग्न और जुनून अद्वितीय है। इनका यह पहल एक दिन दुनिया में तहलका मचाएगा।

प्रतिभा के धनी है डॉ यमुना तिवारी।
डॉ यमुना तिवारी व्यथित स्कूली जीवन काल से ही कविताएं लिख रहे हैं। आज वो 75 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वो अपनी लेखनी को विराम नहीं दिये हैं। अबतक इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है जबकि कुछ पुस्तकें प्रकाशित होने के लिए प्रतीक्षारत है। बिहार के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलेज में भोजपुरी में लिखित इनकी एक कहानी पाठ्यक्रम में आज भी शामिल हैं। वहीं आकाशवाणी से दर्जनों कविताओं का प्रसारण अबतक हो चुका है। साहित्य के क्षेत्र में इनकी उपलब्धियों ने इन्हें देशभर के विभिन्न मंचों पर अनेकों सम्मान दिलाया है। वर्तमान में डॉ व्यथित साहित्य समिति तुलसी भवन के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!