5 विस्वा जमीन की कहकर 11 विस्वा जमीन का कराया वेनामा.


पीड़ित की जमीन भी गयी और पैसा भी नहीं मिला…..
विकलांग पति व पत्नी ने न्याय की आस में लगाई गुहार!


अलीगंज. आये जमीनी विवाद थाने में आते रहते हैं. कोई कब्जा कर लेता हैं तो दबंग लोगों गरीब वर्ग के लोगों की जमीन को हड़पने के मामले आये दिन आते हैं. ऐसा ही मामला आज फिर अलीगंज क्षेत्राधिकारी के आफिस में देखने को मिला एक विकलांग पीड़ित ने जगह को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया.

मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज सर्किल के कोतवाली जसरथपुर के गांव पुरं जला निवासी सुनीता देवी पत्नी घनश्याम ने एक प्रार्थना पत्र दिया बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मेरे पति का एक्सीडेंट हो गया था उस समय गांव के प्रधान ने मेरी लगभग साठ हजार रूपये की मदद की थी मेरे पति का दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण ग्राम प्रधान राज भान गोली द्वारा मेरी जमीन का वेनामा किसी सतीश नाम के व्यक्ति को पांच विस्वा जमीन की कहकर करवाया था.

लेकिन मेरी जगह 11 विस्वा थी उन्होंने पूरे जमीन का बैनामा करा लिए.जिसकी क़ीमत 80 हजार रूपये विस्वा की क़ीमत तय की गयी थी.जिसमें एक लाख अस्सी हजार रूपये एकाउन्ट में जमा कर बैनामा करा लिए. ज़ब हम लोगों ने पैसे मांगे तो प्रधान जान से मारने की धमकी दें रहा हैं. में अनुसूचित जाति जाटव समाज से हूँ.पीड़िता ने अलीगंज सीओ से प्रार्थना पत्र देकर पैसे दिलवाने की गुहार लगाई हैं.


पीड़ित घनश्याम ने बताया कि मेरी 11 विस्वा जमीन हैं. ज़ब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तो इलाज के लिए पैसे प्रधान ने दिये थे. बाद में ज़ब हम ठीक हो गए तो मुझे ग्राम प्रधान व सतीश तहसील लेकर आये और मेरी पूरी जमीन का बैनामा करा लिया.
ग्राम प्रधान राजभान का कहना हैं कि पहले दस हजार रूपये इलाज हेतु दिये. इसके द्वारा सारी जमीन का बैनामा कराया. मैंने दो लाख साठ हजार रु दिये. तब बैनामा कराया.


प्रार्थना पत्र पीड़ित द्वारा दिया गया. यह जाँच का विषय हैं. टीम लगाकर सत्यता की जाँच कराई जाएगी इसके बाद जो भी दोषी होगा कार्यवाही होगी.


नितीश गर्ग सीओ अलीगंज.

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *