10वीं की छात्रा चंचल बनीं प्रतीकात्मक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

कार्यों का अवलोकन कर, पटल संबंधित ली जानकारी

*अलीगंज।* प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। एक तरफ जहां पुलिस बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। उधर प्रशासन भी बच्चियों में आत्मविश्वास पैदा करने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दसवीं की छात्रा को एक दिन का प्रतीकात्मक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की कुर्सी पर बैठाया गया। वही प्रतीकात्मक सीवीओ ने कार्यालय का भ्रमण करते हुए संबंधित पटल की जानकारी ली और कार्यों का अवलोकन किया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत सेंट मैरिज हाई स्कूल की छात्रा कुमारी चंचल को एक दिन का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा का चार्ज दिया गया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राम ब्रजराम ने प्रतीकात्मक सीवीओ चंचल कों पुष्प गुच्छा भेटकर स्वागत किया। छात्रा चंचल ने सभी पशु चिकित्साधिकारी कों धन्यवाद करते हुए अपना कार्यभार संभाला और संबंधित से योजनाओं की जानकारी ली। जिसमे शुकर पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, तथा सहभागिता योजना के बारे मे जाना। गौशाला से संबंधित प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराकर जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया।

समस्त कार्यालय का भ्रमण कर संबंधित पटल के लोगो से वार्ताकर क्रियावन योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी सीवीओ मुख्यालय डॉ रीता रानी, डिप्टी सीवीओ सदर, डिप्टी सीवीओ जलेसर, पशु चिकित्साधिकारी डॉ पुनीत, डॉ सुबोध, डॉ आरती, डॉ अजय बहादुर, डॉ प्रवेंद्र सहित अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक दिन की प्रतीकात्मक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंचल ने बताया कि सीवीओ बनाये जाने पर मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हुई। आज मैंने कार्यालय का भ्रमण कर संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। कड़ी मेहनत के साथ भविष्य में मैं भी एक उच्च अधिकारी पद पर आसीन होना चाहती हूं जिसके लिए मेरा प्रयास लगाता जारी रहेगा।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!