झारखंड, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में भारतीय वायु सेना द्वारा आज; 28 नवंबर 2025 को एक विशेष करियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत थे, जो अपने दल के साथ कॉलेज पहुँचे। यह वायु सेवा में करियर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए एक शानदार अवसर था जिसमें उन सबोको वायु सेवा में करियर बनाने के संबंध जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में विंग कमांडर रावत ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अमर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्राचार्य से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज की पहचान अनुशासन और देशभक्ति की भावना से है।
छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और देश के लिए हमेशा प्रेरित रहना चाहिए।” काउंसलिंग सत्र में विभिन्न विभागों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विंग कमांडर रावत ने छात्रों को अग्निवीर वायु योजना, एयर फ़ोर्स में अधिकारी बनने की प्रक्रिया, चयन मानदंड, प्रशिक्षण और सैन्य जीवन की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।साथ ही साथ ही छात्र -छात्राओं को सेवा में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया और अग्नि वीर योजना के संबंध में जो भ्रांतियां फैली हुई थी।
उन सबको भी दूर करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में क्विज़ और सवाल-जवाब का सत्र भी रखा गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विजेताओं को वायु सेना अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिए गए। मौके पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, एनसीसी के CTO एवं दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. डुमरेंद्र राजन, डॉ. अशोक रवानी, जितेन महतो, इशरत रसूल, मदसरा बानो, सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजीव दुबे तथा NCC यूनिट द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वाति सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किए।
