सराहनीय कार्य :परसुडीह पुलिस ने काण्ड सं0 128/24 एवं 127/24 का 3 दिनों के अंदर किया उद्भेदन।

उद्भेदन : जमशेदपुर, परसुडीह पुलिस ने दो मंदिरों के दान पेटी एवं बाइक चोरों को धर दबोचा है। परसुडीह थाना अंतर्गत झारखण्ड नगर बस्ती में हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में ताला तोड़ कर दोनो मंदिरों के दान पेटी को 16-17 सितंबर 2024 के रात्री को चोरी करने के आरोप में झारखण्ड नगर बस्ती निवासी मोनी बेहरा पति बेहरा के द्वारा परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया गया थाजिसके आलोक में परसुडीह थाना काण्ड सं0- 127/24 दि०- 17/09/2024 धारा 305 (d) / 331(4)/334(1) बी0एन0एस0 2023 दर्ज किया गया तथा उसी रात्री को ही झारखण्ड नगर बस्ती से एक LML FREEDOM मोटरसाईकिल जिसका पंजियन संख्या JH05D2572 का चोरी होने संबंधित शिकायत वादी- राजु बेसरा पे०- चैतन्य बेसरा सा०- झारखण्ड नगर बस्ती थाना-परसुडीह जिला- पूर्वी सिंहभूम ने थाना में दर्ज कराया, जिसके आलोक में परसुडीह थाना काण्ड सं0 128/24 दि0- 17/09/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस0 2023 दर्ज किया गया था। उपरोक्त काण्ड अनुसंधान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) जमशेदपुर के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह थाना अंतर्गत ग्वालापट्टी निवासी शिबू दास उर्फ शकरू उर्फ कृष्णा को पकड़ा गया, जिसने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही पर झारखण्ड नगर बस्ती में हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर से चुराया हुआ दो दान पेटी एवं पैसा बरामद किया गया। साथ ही शिबू दास उर्फ शकरू उर्फ कृष्णा के सहयोगी कृष्णा पात्रो को भी शिबू दास के निशानदेही के आधार पकड़ा गया एवं उसके पास से मंदिर से चुराए हुआ पैसा तथा चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

उक्त गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- कृष्णा पात्रो उम्र करीब 23 वर्ष पे0- राम प्रसाद पात्रो सा०- ग्वालापट्टी नियर राधाकृष्णा मदिर थाना- परसुडीह जिला- पूर्वी सिंहभूम वहीं दूसरा अभियुक्त का नाम शिबू दास उर्फ शकरू उर्फ कृष्णा उम्र करीब 23 वर्ष पे0 स्वः नरेन्द्र दास सा०- ग्वालापट्टी नियर राधाकृष्णा मंदिर थाना परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम का निवासी है।

उपरोक्त छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मी; जिनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य:- पु०नि० सह थाना प्रभारी परसुडीह फैज अहमद, पु०अ०नि० गौतम कुमार वर्मा, पु०अ०नि० हीरा लाल तुबिड, पु०अ०नि० रितेश कुमार एवं स०अ०नि० बिरबल महतो। जानकारी के लिए बताते चले कि पुलिस के द्वारा निम्नलिखित समान बरामद किए गए:-
1.झारखण्ड नगर बस्ती में हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में ताला तोड़ कर चुराया गया दो दान पेटी।
2.नगद 1368 रूपए
3.एक मोटरसाईकिल पंजियन संख्या JH-05D-2572 एलएमएल फ्रीडम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!