बहराइच दिनांक 05.01.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील पयागपुर में उपस्थित रहकर "सम्पूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई ।

इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जाकर जाँचकर निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया। इस दौरान सीडीओ सीएमओ , राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
