पार्टी संगठन,चुनावी रणनीति और युवाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा
भोपाल। कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत वरिष्ठ विधायकों से सौजन्य भेंट कर पार्टी,संगठन की मजबूती,आगामी चुनाव की रणनीति तथा प्रदेश एवं जिला स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई।

श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की एवं उनके शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा प्रमुख ध्येय है और आमजन की समस्याओं व अपेक्षाओं की आवाज बनकर सड़क से सदन तक निरन्तर प्रयास करते रहेंगे ।
