सीओ कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस– दिलाई शपथ!

अलीगंज!अलीगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को संविधान दिवस सीओ कार्यालय परिसर में मनाया गया सभी कर्मचारियों को संविधान दिवस की प्रस्तावना की शपथ दिलवायी गयी। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने कहा कि अथक प्रयास के बाद 1949 में 26 नवंबर के दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। भारत का संविधान देश के लोगों के लिए एक जीवंत और प्रेरणादायक दस्तावेज है जिसने न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच शक्तियों के बंटवारे को औपचारिक रूप दिया है। किसी भी सभ्य समाज के संचालन के लिए कुछ नियम कायदों की जरूरत होती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में संविधान के जरिए इसकी व्यवस्था की जाती है। दरअसल संविधान किसी भी देश की शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया एक दस्तावेज होता है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अरुण पवार सहित समस्त पुलिस स्टाप ने शपथ ली।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!