
अलीगंज! अलीगंज स्थति आजमनगर गौशाला का निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविकांत ने किया। आजमनगर में बनी गौशाला पहुंचे सीवीओ ने गोवंश की संख्या भूसा हरा चारा साफ पानी आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों को समय पर गोवंश को भूसा व चारा देने के लिए कहा। उन्होंने गौशाला में मौजूद गोवंशो को कीड़ो की दवा दी गयी. वही हरे चारे के लिए ज्वार की व्यवस्था कर दी हरे चारे की कमी नहीं रहेगी. जानवरो को समय पर पानी दिया जाये. उन्होंने गोवंशओं की संख्या भूसा गोदाम हरा चारा व पानी इत्यादि की व्यवस्था देखी। गौशाला में गोवंश की ठीक तरीके से देखरेख की जाए इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीवीओ डॉ. रविकांत ने बताया कि गौशालाओं में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा गया, और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा