एटा में दलित नाबालिक के साथ दुष्कर्म

एटा में दलित नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है आरोप है कि गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

मामले की जांच जारी है मामला थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव का है जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची को पैसे का लालच देकर साइकिल पर बैठाकर सरसों के खेत में ले गया जहां उससे दुष्कर्म किया बच्ची की चीख सुनकर रास्ते से गुजर रहे उसके पिता मौके पर पहुंचे उन्होंने अपनी बेटी को बदहबास अवस्था में पाया पिता के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया सूचना के बाद सीओ अलीगंज ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस की फील्ड यूनिट और डॉग एस्कॉर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है पुलिस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताव पांडे ने बताया कि जैथरा थाना क्षेत्र को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली थी घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट ने भी मुआयना किया पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है आरोपी की पहचान दिनने पुत्र जानी निवासी कसौलिया के रूप में हुई है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *