DC ने विजयी उम्मीदवार श्री महतो को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा, गोविंदपुर में भाजपाईयों ने मनाया अपने चहेते सांसद के जीत का जश्न।

जीत का जश्न : 09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा विजयी उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। बिद्युत वरण महतो अपने निकटतम JMM प्रत्याशी समीर मोहंती से 259894 वोट से आगे रहे।

अपने चहेते सांसद विद्युत वरण महतो के प्रचंड जीत पर भाजपा गोविंदपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं हजारों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ढोल नगाड़े, मिठाई, गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया गया। भाजपाईयों कहें हम तीसरी बार प्रचंड मतों से जीत का जश्न मना रहे हैं।

अध्यक्ष पवन सिंह ने अपने और अपनी टीम की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के इस जीत से विद्युत बरण महतो तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट की बागडोर संभालेंगे। अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा उनकी जीत समग्र विकास की जीत है। इस जीत में सभी जाति-धर्म एवं समाज का साथ मिला बिद्युत बरण महतो के जीत के पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी एक कर दि।

उनकी जीत के लिए पीएम मोदी ने घाटशिला में सभा कर वोट मांगे थे, उपरोक्त परिणाम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है कि आज बिद्युत बरण महतो हैट्रिक से तीसरी बार सांसद बनने जा रहे है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर बिद्युत बरण महतो के पक्ष में वोट मांगा, जिसका परिणाम सामने है।

लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया, भाजपा की प्रचंड जीत से देशभर की जनता पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना रहे है। देश की जनता का आशीर्वाद भी भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!