पत्रकार के बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के करुआ पूरे तेगा निवासी एवं पत्रकार अभय प्रताप सिंह (राहुल सिंह) के बाबा रंजीत सिंह (70) का सोमवार सुबह निधन हो गया।

उनके देहांत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता और बेबाक टिप्पणी के कारण उनकी क्षेत्र में अलग ही पहचान थी। जीवन के उतार–चढ़ाव को धैर्य और साहस से पार करने वाले रंजीत सिंह समाज में सम्मानित व्यक्तित्व के माने जाते थे।

परिवार में बड़े पुत्र संजय सिंह कृषक हैं, वहीं छोटा पुत्र लाल बाबू सिंह देश की सेवा में तैनात हैं। रंजीत का अंतिम संस्कार कचनापुर कुटी घाट पर किया गया, जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

रंजीत सिंह के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक है और लोग उनके व्यक्तित्व एवं सरल व्यवहार को याद कर भावुक हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *