अलीगंज नगर के बीचो-बीच स्थित काली मंदिर पर श्री दुर्गा महाकाली सनातन धर्म समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज अष्टमी पर महागौरी के पर्व पर वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री श्रीकांत महाराज जी के मुखार विंदु से महागौरी की कथा का वर्णन किया गया। कथा में बताया गया कि मां दुर्गा का आठवां रूप जिसे महागौरी कहा जाता है ।

इस दिन मां दुर्गा ने चंद मुंड और महिषासुर का वध किया था इस खास दिन पर मां दुर्गा के सबसे प्यारे और खूबसूरत स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। यह मां दुर्गा का आठवां स्वरूप होता है। हिंदू धर्म में दुर्गा मां की पूजा का विशेष महत्व होता है। मानता है कि इस दिन की पूजा करने से महागौरी की असीम कृपा मिलती है।
इस दिन कन्या पूजन तथा कन्याओं को भोजन कराकर उपहार देने और महागौरी को नारियल का भोग लगाने की विशेष परंपरा रही है ।अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने माता को खप्पर चढ़ाकर पूजा अर्चना की और उनकी आरती उतारी तथा विधि विधान से मत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई गई।
इस कार्यक्रम के आयोजन में दिनेश चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी द्वारा किया गया।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
