देव उठान पर्व जहार माई मंदिर अलीगंज में धूमधाम से मनाया

भक्तों ने भगवान विष्णु और मां तुलसी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

अलीगंज। देव उठान एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को अलीगंज क्षेत्र स्थित जहार माई कीनोडी मंदिर, खराबाद में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने पूजा अर्चना का नेजा चढ़ाए। मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और तोरण द्वारों से सजाया गया था।

मंदिर के महंत सतीश चंद्र यादव ने बताया कि “देव उठान एकादशी का पर्व भगवान विष्णु के जागरण का प्रतीक है। इस दिन से पूरे वर्ष के शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति से मंदिर परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा।”पूरे दिन जहार माई कीनोडी मंदिर, खराबाद अलीगंज परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भक्तों का मानना है सच्चे दिल से मांगी मुराद होती है पूरी

आपको बताते चलें अलीगंज क्षेत्र के ग्राम किनौड़ी खैराबाद स्थित मां जाहरमई मंदिर स्थित है जो यह मंदिर सदियों पुराना है लोग कहते हैं जो भी इस मंदिर में इच्छा मांगी जाती है वह मनोकामना पूर्ण होती है। भक्त देसी घी से अथोरी बनाकर मंदिर पर चढ़ते हैं और भूखे असहाय लोगों को भोजन कराते हैं मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त नेजा चढ़ाते हैं। गर्भ ग्रह में हवन पूजन किया जाता है।

लोगों का मानना है कि अन्नपूर्णा को गेहूं नारे की माला बनाकर अपने गले में डालते हैं और मंदिर पर हवन पूजन करते हैं उसके उपरांत अथोरी अपने खेत में डाल देते जिस उपज अच्छी हो और माता रानी की कृपा सदैव बनी रहे। इस मंदिर पर शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद सहित अन्य क्षेत्रों से काफी लोग दूर-दूर से आकर माता के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर व्यवस्था की कमान शीतल कुमार, सरला देवी, बृजेश कुमार, हर्षित, महेंद्र सिंह, शिव कुमार सहित अन्य भक्त गणों ने संभाली।

महंत सतीश चंद्र यादव ने बताया कि आज के दिन मैन तुलसी व वट की पूजा की जाती है और भक्तगण नेजा चढ़ाते हैं आज के दिन भक्तों ने सिंघाड़े और गन्ने चढ़ाये। यहां पर जो भी व्यक्ति श्रद्धा से मनोकामना लेकर आता है उसकी मां शेरावाली मां मनोकामना पूर्ण करती हैं यह मंदिर सदियों पुराना है लोगों का विश्वास है कि जो भी श्रद्धा व भक्ति के साथ जो भी मनोकामना मांगते हैं उनको वह मनोकामना पूर्ण होती है माता रानी कभी भी किसी को खाली झोली मंदिर से नहीं जाने देती।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *