भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में एसएसडी पब्लिक स्कूल अलीनगर का दबदबा, देविका तिवारी टॉपर

लखनऊ भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में एस एस डी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊ के 75 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था l जिसका परीक्षा फल आज घोषित किया गया और उसमें देविका तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l वहीं अनमोल मिश्रा ने द्वितीय तथा अपर्णा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया l


परीक्षा के आयोजक राजकिशोर जी ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर डायरेक्टर प्रशांत सैनी, प्रबंधक रामानंद सैनी , शिक्षिका जानवी सिंह व मधु अवस्थी ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य का संदेश देते हुए भारतीय ज्ञान परीक्षा को एक अद्भुत परीक्षा बताया l

इससे न सिर्फ किताबी ज्ञान होता है बल्कि अपनी मातृभाषा को पढ़ने के प्रति रुचि होती है l साथ ही सभ्यता व संस्कृति से परिचय होने के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन परिचय से बहुत कुछ सीखने को मिलता है l


डायरेक्टर प्रशांत सैनी ने कहा अब हर साल इस परीक्षा में कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे l यह बहुत ही अच्छा उपाय है बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता को बचाए रखने का l पूरे देश में आयोजित होने वाली परीक्षा में लाखों लड़के भाग लेते हैं और अपने भविष्य को अपनी संस्कृति तथा सभ्यता से जोड़कर के निर्माण करने में सहयोग प्राप्त करते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *