हवन यज्ञ कर किया भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

अलीगंज।अलीगंज कस्बे के नगला मथुरी स्थित नागा बाबा बाल ब्रह्मचारी शिव मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे कस्बा वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हवन यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े ही चाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

नागा बाबा बाल ब्रह्मचारी शिव मंदिर के महंत भोला गिरी द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। हवन में राम किशोर यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पुष्पा यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रवींद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रत्न सिंह पूर्व प्रधान, मुकेश यादव, सोनी यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, आयुष्मान यादव, पूर्व प्रधान सरिता यादव, पूर्व प्रधान प्रिंस यादव, एडवोकेट डॉ योगेश यादव युवा समाज सेवी, पंकज यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, रिंकू यादव, आशु यादव बैंक मैनेजर, हरिओम यादव, शैलेश यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति डाल कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

पूजन में कस्बावासियों के साथ साथ विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह के साथ भाग लिया। महंत भोला गिरि ने बताया कि भगवान पूरे क्षेत्र में अपनी कृपा दृष्टि बना कर रखे। इस प्रकार के पूजन जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है व मनुष्य के विचार सकारात्मक होते है। मंत्रों के उच्चारण से जीव का अध्यात्मिक कल्याण होता है और मन शांत होता है। इस मौके पर विशाल भंड़ारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े ही चाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव ने बताया कि शिव मंदिर पर शिवरात्रि पर कावड़ियों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *