झारखंड, पूर्वी सिंहभूम। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी शब्दों में आलोचना करते हुए इसे मानवता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आतंकी वारदात नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का दुस्साहस है। उन्होंने भारत सरकार से अपील किया है कि पाकिस्तान प्रायोजित इन हमलों पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए।
हमारा विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दूरदर्शी और आक्रामक नीति पर है। जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो जवाब भी उसी स्तर का होना चाहिए। दिनेश कुमार ने सिंधु जल समझौते को समाप्त करने के फैसले को समय की मांग बताते हुए कहा, “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते”।
यदि पाकिस्तान हमारे नागरिकों का खून बहाएगा, तो भारत उसे पानी की एक बूंद के लिए तरसाएगा।