विद्युत विभाग : करनडीह, सरजमदा एवं जुगसलाई फीडर के केबल में प्रीवेंटिव मेंटनेंस को लेकर विद्युत आपूर्ति में बाधा।

जमशेदपुर। सहायक विद्युत अभियंता,
विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह के अंतर्गत 33 KV सारजमदा एवं 33 KV करनडीह फीडर के केबल मे निवारक रखरखाव का कार्य किया जाना है।

फलस्वरुप उपरोक्त फीडर से विद्युत आपूर्ति 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक बाधित रहेगी। उक्त कार्य के कारण 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र सारजमदा, सुन्दरनगर, करनडीह एवं मतलाडीह से निर्गत होने वाले सभी 11 KV फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र : गोविन्दपुर, सारजमदा, सुन्दरनगर, बामनगोड़ा, रहरगोड़ा, गदड़ा, करनडीह, परसुडिह, बागबेड़ा, मतलाडीह, खासमहल आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उपरोक्त से संबंधित; उपभोक्ता विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:-

1. कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, करनडीह – 9431135954
2. 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र सारजमदा – 7209824852
3. 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र सुन्दरनगर – 9472710114
4. 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र करनडीह – 9431135944
5. 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मतलाडीह – 8809848210
उपभोक्ता शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर निम्न है :-
1. जमशेदपुर प्रमण्डल – 9431135903
2. करनडीह अवर-प्रमण्डल – 8987628937

वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, जुगसलाई के अंतर्गत 33 KV जुगसलाई फीडर के केबल मे निवारक रखरखाव का कार्य के कारण उपरोक्त फीडर से विद्युत आपूर्ति 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक बाधित रहेगी। उक्त कार्य के कारण 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र जुगसलाई से निर्गत होने वाले सभी 11 KV फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र : स्टेशन रोड, चौक बजार, घोड़ा चौक, जुगसलाई बजार, गुदरीपाड़ा बजार, गौरी शंकर रोड, महतोपाड़ा रोड, बागबेड़ा आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
उपरोक्त कार्य हेतु हेल्पलाइन नंबर पर उपभोक्ता संपर्क कर सकते हैं:-
1. कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, जुगसलाई- 9471597826
2. 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र जुगसलाई- 9431135947
उपभोक्ता शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर निम्न है :-
1. जमशेदपुर प्रमण्डल – 9431135903
2. जुगसलाई अवर-प्रमण्डल – 8987517397
उपरोक्त कार्य के मद्देनजर उपभोक्ताओं को हुए असुविधा के लिए विभाग ने खेद प्रकट किया है।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!