अलीगंज विधानसभा में एस आईआर का कार्य समय से पूरा होने पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित


  एटा अलीगंज विधानसभा में एसआईआर की प्रक्रिया को समय से पूरा किए जाने पर आज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम ने एस आईआर के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा उनके कार्य को सराहनीय बताया गया।

अलीगंज के नवीन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा नायव तहसीलदार सतीश कुमार, सुपरवाइजर शिवम सक्सेना, कंप्यूटर ऑपरेटर गुरफान अहमद, आदि लोगों को एसआईआर के कार्यों को समय से पूरा करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एडीएम लालता प्रसाद ने सभी अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया बहुत सरल बना करके हम सब मतदाता तक पहुंच कर कर जो कार्य पूर्ण किया और इसमें हम सब सफल भी हो गए हैं। एसआईआर की प्रक्रिया में इन सभी अधिकारियों ने अपनी तत्परता के साथ मतदान के फार्म भरवा कर समय से पूरा किया गया है। इन लोगों ने एक सराहनीय कार्य किया है। यह बड़े गौरव की बात है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *