जमशेदपुर, 11 अक्टूबर।
झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2025- 26 में सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस गर्ल्स, साकची की 11वीं की छात्रा “दिव्य रत्न” को जिला स्तरीय कला उत्सव 2025- 26 प्रतियोगिता में संगीत गायन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मंजू सिन्हा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया।
इससे पूर्व “दिव्य रत्न” को ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर तथा बिहार सरकार द्वारा कला मंत्रालय द्वारा 2021 में सम्मानित किया गया।
आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की बाल कलाकार “दिव्य रत्न” कुमारी किरण एवं डॉ राजेश कुमार लाल दास (दूरदर्शन संवाददाता) की सुपुत्री है।
श्रीमती मोनिका दत्ता से वह संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही है। श्रीमती कौशिकी चक्रवर्ती से भी उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण किया है ।
“दिव्य रत्न” ठुमरी, कजरी, भजन,होली, गजल, चैती, बारहमासा और लोकगीत सहित अन्य भाषाओं में गीत गाती है।
इसके अलावा मैथिली, भोजपुरी, बांग्ला, ओड़िआ, मराठी आदि भाषाओं में भी यह गीत गाती है।
छठ पर्व पर इसका पहला एल्बम निकल चुका है। इन्हें सरकार योग अकादमी एवं एकलव्य फिल्म अकादमी के द्वारा सम्मानित किया गया है ।