बहराइच में साइबर क्राइम थाना भवन निर्माण कार्य की डीएम व एसपी ने की समीक्षा

बहराइच आज दिनांक 09.01.2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा जनपद में निर्माणाधीन साइबर क्राइम पुलिस थाना भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक मानक पर पृथक एवं सुव्यवस्थित नवीन भवन का निर्माण कराया जा रहा है, भवन के पूर्ण होने के उपरांत साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में और अधिक सुविधा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *