दाउदनगर। सिर में लगे गंभीर चोट से घायल वृद्ध महिला के लिए डॉ. प्रकाश ने अपना एम्बुलेंस भेज कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज भी अपने खर्चे पर करवाए। बताते चले की दाउदनगर पुरानी शहर बालू गंज निवासी रामप्यारे चौधरी के धर्मपत्नी सदोदरी देवी के सर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सदोदरी देवी का परिवार पैसे के अभाव के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने में असमर्थ थे एवं अपनी असमर्थता को लेकर इलाज नहीं करा पा रहे थे।

इस बात की जानकारी दाउदनगर प्रशासन के एक अधिकारी के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव व ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा’ के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा तक पहुंचाई गई। जानकारी मिलते हीं डॉ प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटनास्थल पर ‘हैंड्स ऑफ़ प्रकाश चंद्रा’ के साथियों को अपने एम्बुलेंस के साथ भेजने का कार्य किया। एचओपीसी के साथियों ने सदोदरी देवी को गांव से अपने एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया और अभी वह इलाजरत है। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर प्रकाश चंद्र के इस पहल के लिए आभार प्रकट किया।
