भाजपा गोविंदपुर मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।

जमशेदपुर : जनसंघ के संस्थापक प्रेरणा के प्रकाश पुंज परम पूज्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जमशेदपुर के भाजपाइयों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लेकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसी क्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति के सदस्य कमलेश सिंह के नेतृत्व में गोविंदपुर मंडल में डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

कमलेश सिंह बोले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के महान सपूत थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल किया था। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात 6 अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिए थे।

उनकी पुण्यतिथि पर मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरी कुमारी, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, अनिल कुमार वर्मा, अंशु सिंह, वसंत कुमार सिंह, अरविंद कुमार पांडे, मिथिलेश कुमार, मनोज पात्रा, अजीत कुमार, इंद्रजीत सिंह, धनंजय कुमार, ज्योति कुमारी, वंदना ठाकुर एवं कार्यालय मंत्री सुजय पांडे समेत मंडल के अनेक कुशल वरिष्ठ कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

बताते चले की उपरोक्त कार्यक्रम के उपरांत जमशेदपुर युवा मोर्चा जिला के कोषाध्यक्ष विकास सिंह के विकास का 41वां जन्मदिन पर केक काटा गया; वहां मौजूद सभी ने विकास को ढेर सारी बधाईयां दी तथा बड़े बुजुर्गों ने उन्हें आशीष वचन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!