झालोन में दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न

तेंदूखेड़ा | विश्व शांति के लिए जगह-जगह भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में 5 घंटे एवं 24 घंटे के श्री अखण्ड दुर्गा चालीसा पाठ तथा एक घंटे की दिव्य आरती के अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तेंदूखेड़ा मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम झालोन के सामुदायिक भवन में ब्लाक स्तरीय श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ है।

इसके आयोजक रामशंकर रैकवार रहे। कार्यक्रम संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के तत्वाधान में संपन्न हुआ। जिसकी शुरूआत 21 सितंबर की दोपहर 3 बजे से हुई और 22 सितंबर की दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ। चालीसा के समापन पर विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा चिंतन के रूप में आश्रम की हैं विचार धारा को जन मानस को वि बताया गया।

जयकारों एवं चिंतनों छ के बाद सभी ने प्रसाद के रूप में ख खिचड़ी को ग्रहण किया।

इस आयोजन में दूर दूर से सैकड़ों लोग आए चंद्र प्रताप सिंह ठाकुर महाराज सिंह ठाकुर लक्ष्मण सिंह ठाकुर उप सरपंच राजेश सिंह ठाकुर जगदीश भाई जनपद उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी समस्त गुरु भाई गुरु बहन धर्म लाभ लिया। आयोजन में जीवन भर नशे, मांस से दूर रहने का संकल्प लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!