किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक ने की महिला की हत्या, गिरफ्तार

संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किराए के बकाया को लेकर हुई हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल (ईंट का टुकड़ा) और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया है।

यह है मामला:

दिनांक 29 सितंबर 2025 को पुलिस ने हरिराम गौतम (ई-रिक्शा चालक) को महिला सरिता त्रिपाठी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। मृतका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में खुलासा:

अभियुक्त हरिराम गौतम ने पूछताछ में बताया कि मृतका सरिता पर उसका 5-6 महीने का ई-रिक्शा किराया बकाया था। किराया मांगने पर सरिता उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसी बात से परेशान होकर अभियुक्त 27 सितंबर 2025 की रात महिला को बहाने से अपने कमरे पर ले गया। वहाँ विवाद होने पर उसने ईंट से सिर पर वार कर सरिता की हत्या कर दी और शव को गंगा मंझरिया गांव के नहर किनारे फेंक दिया।

पुलिस टीम को इनाम:

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने इस सफल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को ₹15,000/- का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!