पूर्वी सिंहभूम :एंबुलेंस 108 सर्विस चरमराया। आए दिन मिल रही है शिकायतें, 108 के इंतजार में दम तोड़ता मरिज।

पूर्वी सिंहभूम जिले के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) में लापरवाही और सरकार की लचर व्यवस्था के कारण फिर एक व्यक्ति को गवानी पड़ी अपनी जान। परिजन एवं भाजपा नेता विमल बैठा ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार की न्याय की मांग की है। मृतक की बेटी गुड़िया गोप ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।। गुड़िया गोप के पिता गणेश गोप, विनोभा आश्रम, बर्मा माइन्स का रहने वाले है। आज दिनांक 28 सितंबर 2023 की सुबह 10:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एमजीएम अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉक्टर ने रिम्स के लिए गणेश गोप को रेफर किया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए सुबह 11:00 बजे से 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करते रहे परंतु दोपहर के 2:30 बजे तक एंबुलेंस 108 नहीं पहुंचा। जिसके कारण दुर्घटना में घायल गणेश गोप एमजीएम अस्पताल में ही दम तोड़ देते हैं। तत्पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बैठा को दी।

उन्होंने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें असीम दुख की घड़ी में अपनी गाथा सुनाई; कहा एंबुलेंस के लिए हम लगातार फोन करते रहे; पर 5 घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके कारण गणेश गोप की मृत्यु हो गई। अब परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे है।

भाजपा नेता विमल बैठा ने एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों से वार्ता कि। अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार का जिम्मेदाराना जवाब नहीं मिला। हालांकि अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट तथा जिले के सिविल सर्जन ने भी एम्बुलेंस की 108 सेवा के कूव्यवस्था पर सवाल उठाया। अब देखना यह है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस पर क्या कदम उठाते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!