अलीगंज में ईद मिलन समारोह: मिलजुल कर मनाया त्योहार, दिया एकता का संदेश

अलीगंज। बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित ईद मिलन समारोह आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप मैं आए समाज सेबी जुनेद मियां ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने की अपील की।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। इससे पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था और अब ईद मिलन समारोह आयोजित कर समाज में एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भेदभाव को समाप्त कर एक-दूसरे को अपनाना ही सच्चे समाज की पहचान है।


सेवानिवृत्त तहसीलदार जमशेद आलम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म समान हैं और हमें एक-दूसरे के त्योहारों में भाग लेकर आपसी भाईचारा बढ़ाना चाहिए।
मुख्य अतिथि बसपा नेता जुनेद मियां ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि हाल ही में होली और रमजान एक साथ आए, ऐसे में सभी ने मिलकर त्योहार मनाकर एक मिसाल पेश की है। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि वे हर धर्म के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।


कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए बेहद आवश्यक बताया।
इस अवसर पर बलवीर सिंह यादव, ओम हरि सक्सेना, प्रताप सिंह राठौर, महेंद्र पाल कश्यप, मेघ सिंह शाक्य, वासुदेव सिंह शाक्य, जय कुमार शाक्य, शिवांग दुबे, निखिल कुमार, बीके अवस्थी, संजय यादव, अखिलेश यादव, अरविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं दिलशाद खान, अफजाल मियां, शमसुल खान समेत सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव वेद प्रकाश यादव एडवोकेट ने किया।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *