अलीगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस गेस्ट हाउस के गुरु गोविंद सभागार में हुआ समापन। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा दो दिवसीय प्रशिक्षण में अतिथियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को टिप्स दी और उनका मनोबल बढ़ाया उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं तथा संगठन चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकता है
उन्होंने कहा पार्टी हाई कमान के द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा उन्होंने कहा यह वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाए।

भाजपा की जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने कहा वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारी के द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उनका अक्षर से पालन किया जाएगा तथा विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर जाकर मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देंगे और शत प्रतिशत हर बूथ पर मतदान हो इसके लिए रहे इसके लिए भी पूरा प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री पियूष शाक्य, दिनेशचंद्रगुप्त ,जिला मंत्री गोपाल शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमोद कुमार आर्य ने भी अपने विचार रखें। प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान मुन्ना लाल राजपूत, अंकित शाक्य, लोकपाल शाक्य सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
