पीएम श्री विद्यालय अलीगंज में उभरती खेल प्रतिभाओं को मिला अवसरकबड्डी, खो-खो सहित एथलेटिक्स में छात्रों ने दिखाया दम, विजेता हुए सम्मानितअलीगंजपीएम श्री कंपोजिट विद्यालय

अलीगंज में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाएं शामिल रहीं।

विद्यालय परिसर में पूरे दिन खेलों को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ देवेंद्र मिश्रा, भूतपूर्व प्रधानाध्यापक सरस्वती शिशु मंदिर अलीगंज ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरी लगन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। इससे विद्यालय और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा देवी, साधना सक्सेना, शबनूर, निशा यादव, सुधीर कुमार, शिवेश मिश्रा, रिंकी यादव, मीनू शाक्य, प्रीति सक्सेना, नीलम, शिवानी, मीना बेगम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *