भावभीनी विदाई: 2021 बैच के पीपीएस अधिकारी नीतीश गर्ग का अलीगंज में 9 माह का कार्यकाल रहा यादगार


अलीगंज। क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग के स्थानांतरण के बाद कोतवाली अलीगंज सभागार में सर्किल के सभी थानाध्यक्षों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। 2021 बैच के पीपीएस अधिकारी नीतीश गर्ग का अलीगंज सर्किल में लगभग 9 माह का कार्यकाल रहा, जो सक्रिय पुलिसिंग और सख्त कानून व्यवस्था के लिए जाना गया।


विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया।कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में उन्होंने दृढ़ नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी, जिससे क्षेत्र में कानून का प्रभावी रूप से राज स्थापित हुआ।


कार्यक्रम में कोतवाली अलीगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। जसरथपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। जैथरा के थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्षों ने उन्हें स्मृति भेंट करते हुए सर्किल में उनके नए कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।


इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और टीम भावना की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *