संतकबीरनगर।
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर द्वारा 18 अक्टूबर 2025 को संत कबीर समाधि स्थल परिसर, मगहर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य आकर्षण:
- समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- प्रतिभागी कंपनियाँ: एस०बी०आई० लाईफ एन्सूरेंश, L&T कंस्ट्रक्शन, श्री राम फाइनेन्स, स्वाभिमान माइको फाइनेन्स और काशी एग्रो लिमिटेड सहित पाँच निजी कंपनियाँ भाग ले रही हैं।
- योग्यता: 18 से 40 वर्ष के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र हैं।
- आवश्यक: अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है और मेले में अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और फोटो लाना होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
