परिवार परामर्श केन्द्र ने कराई सुलह, टूटने से बचा एक परिवार

नवयुग समाचार

बहराइच, 10 फरवरी।पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने एवं पारिवारिक विवादों के समाधान के तहत पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा एक पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका ने पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार परामर्श केन्द्र को आवश्यक निर्देश दिए गए।


परामर्श केन्द्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समझाइश दी। इसके बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी विवाद न करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्वक साथ रहने की सहमति जताई।
समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्र, महिला कांस्टेबल अनन्या सिंह एवं महिला कांस्टेबल निशी त्रिवेदी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *