महिला रिपोर्टिंग चौकी में सुलझा पारिवारिक मामला, दोनों पक्षों ने वापस लिया आरोप

अलीगंज।महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कोतवाली अलीगंज में शुक्रवार को प्रार्थी महेश चंद्र पुत्र रेवती लाल निवासी नगला बीरबल, थाना मीरापुर, जनपद फ़र्रुख़ाबाद द्वारा अपने दामाद पुष्पेंद्र के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज के संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को चौकी पर तलब किया।

चौकी इंचार्ज मनीष यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। वार्ता के दौरान दामाद पुष्पेंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसे अपनी पत्नी पूजा को अपने साथ ले जाने में कोई आपत्ति नहीं है।

उसने आश्वासन दिया कि आगे से वह न तो मारपीट करेगा, न गाली-गलौज करेगा और न ही शराब का सेवन करेगा। वह अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उसे सम्मानपूर्वक साथ रखने के लिए तैयार है। वहीं उसकी पत्नी पूजा ने भी अपने पति के साथ राजी-खुशी जाने की सहमति जताई।

पूजा के पिता महेश चंद्र ने भी कहा कि उन्हें अब किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है तथा वे अपनी बेटी को दामाद के साथ भेजने के लिए तैयार हैं। दोनों पक्षों ने स्पष्ट किया कि वे इस प्रार्थना पत्र पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। चौकी इंचार्ज मनीष यादव तथा पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कर दिया गया।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *