
संतकबीरनगर।जिले के सांथा विकासखंड क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। सेवाइचपार, केचुआखोर, मेंहदूपार, अतरीनानकार सहित कई सिवान क्षेत्रों में छुट्टा पशु गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।क्षेत्र के किसान राधेश्याम, नरदेश्वर, पिंटू, रमेश, जकी-उर-रहमान और रायबहादुर ने बताया कि नीलगाय व अन्य छुट्टा पशु खेतों में घुसकर फसलों को चट कर जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल बचाने के लिए उन्होंने कई तरह के उपाय किए, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच किसानों को रात-रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, इसके बावजूद छुट्टा पशुओं से फसलें सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं। इससे किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि फसलों को हो रहे नुकसान से उन्हें राहत मिल सके।
