महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु किया गया सम्मानित


बहराइच, दिनांक 09.04.2026 — पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


ज्ञातव्य है कि महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) में आयोजित क्राइम सीन मैनेजमेंट के 06 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम (बैच-2) में दिनांक 19.01.2026 से प्रतिभाग किया था। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा में उन्होंने प्रदेश के 75 जनपदों से आए प्रतिभागियों के बीच सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए A+ ग्रेड अर्जित किया।


उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *