प्रोजेक्टर के अलीगंज में 33 परिवारों को मिले 5-5 लाख रुपए के चेकमाध्यम से दिखाया मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम
अलीगंज में 33 परिवारों को मिले 5-5 लाख रुपए के चेक
अलीगंज। अलीगंज तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को उपजिलाधिकारी अलीगंज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 33 लाभार्थी परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित कर दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। तहसील सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने सभी लाभार्थी परिवारों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11,690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रूपये की सहायता राशि का वितरण किया गया इसी क्रम में अलीगंज तहसील सभागार में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और उपजिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्प दंश, सड़क हादसे, बिजली के करंट और मकान के मलबे में दबकर मृत्यु के शिकार हुए परिजनों सुनीता देवी निवासी वीरबनी, प्रेमवती निवासी किशनपुर, गुड्डी देवी निवासी बनार, पूजा निवासी करनपुर, मुन्नी देवी निवासी दहलई , राहुल कुमार दहलई, रोहित कुमार निवासी दहलई, पिंकी निवासी हरिसिंह पुर बरना, जोगरानी निवासी बिजलई, बबली निवासी चमन नगरिया, नन्ही देवी निवासी सिकंदर पुर जैथरा, अवनीश निवासी कुदैसा हिरादेपुर, रबी निवासी कुदेशा हिरदेपुर सहित 33 लोगों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई।

यह राशि डीबीटी के माध्यम से पहले ही लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है। तहसील सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने सभी लाभार्थी परिवारों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ के अलावा लोकपाल सिंह शाक्य, रामबाबू, भानु प्रताप और बिट्टू राठौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विधायक सतपाल सिंह राठौड़ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह योजना पीड़ित परिवारों को राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी। कृषि कार्य में जोखिम रहता है। यह योजना दुर्घटना के शिकार परिवारों को सहारा देती है। यह योजना किसानों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करती है। कृषक दुर्घटना में जान गवाने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के रूप में 5-5 लाख रुपए का चेक वितरण किया गया है।
दिलीप सिह मंडल ब्यूरो एटा उतर प्रदेश 9411998057