होली से पहले धर्मसिंहवा कस्बे में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा कस्बे में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने किया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल कस्बे के मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था का पालन करने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।होली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। पिछले वर्ष की कुछ घटनाओं को देखते हुए इस बार संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की गई है।थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने नागरिकों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।धर्मसिंहवा पुलिस प्रशासन ने शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *