झारखंड में शोक : पूर्व CM शिबू सोरेन नहीं रहे, उनके लाल हेमंत सोरेन ने भावुक कर देने वाला किया ट्वीट।

झारखंड में शोक की लहर! के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए (X) पर लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए; आज मैं शून्य हो गया हूं! बताया जा रहा है कि शिबू सोरेन महिनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री सोरेन को श्रद्धांजलि देने हेतु सर गंगा राम अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वें बोले; उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। श्री मोदी ने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की।

श्री मोदी बोले; शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से गहरा दुःख हुआ है। उल्लेखनीय है कि उनका राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। साधारण परिवार से निकलकर सीएम पद तक पहुंचने का उनका सफर कई संघर्षों से भरा रहा। देश की राजनीति में उन्होंने जो पहचान बनाई, उसकी कोई दूसरी मिसाल शायद ही मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *