झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने जमशेदपुर एग्रिको आवास से ओडिशा के लिए प्रस्थान कर गए।

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपने जमशेदपुर एग्रिको आवास से ओडिशा के लिए प्रस्थान कर गए। वहीं जमशेदपुर आवास से निकलने से पहले घरों के लोगों से मुलाकात की साथ में घर पर आए कार्यकर्ताओं से भी स्नेह पूर्वक भेंट किया और अपने बड़ी बहन से उनके आवास जाकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कर गए वहां उन्होंने नई दिल्ली से चलकर आने वाली गाड़ी संख्या (12802) पुरषोत्तम एक्सप्रेस से ओडिशा के लिए प्रस्थान कर गए। उड़ीसा प्रस्थान करने से पूर्व टाटानगर में उनका स्वागत कर उड़ीसा के लिए विदाई दी गई।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कदमा मंडल के युवा नेता विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनने पर बुके देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया वहीं लोगों ने कहा; हमारे झारखंड के लोकप्रिय विधायक अब उड़ीसा के हो गए। सम्मान के इस अवसर पर विश्वजित सिंह के आलावा दीपू सिंह, मनीष पांडेय, तुलसी दास, गांगुली, डिम्पल विश्वास आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!