अमृतपुर में पूर्व विधायक ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

अलीगंज । पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन। क्षेत्र से आए लोगों को जनता प्रतिनिधियों ने गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं।


होलिका दहन के बाद क्षेत्र में हुआ होली मिलन समारोह पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने ग्राम अमृतपुर में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम मौजूद किया इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व विधायक को होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा लगभग 3 साल इस पर्व को आप लोगों के साथ नहीं बना पाया आज इस पर पर आप लोगों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है

क्षेत्र की जनता ने चाहा हर वर्ष इसी तरह होली मिलन समारोह का आयोजन होता रहे और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलता रहे उन्होंने कहा होली का पर्व बहुत बड़ा पर्व हिंदू धर्म में माना जाता है इस पर्व लोग बुराइयां त्याग कर अच्छाइयां को अपनाते हैं और गिले शिकवे दूर कर कर एक दूसरे से भाईचारा बनाए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने क्षेत्र से आई जनता को होली की शुभकामनाएं दी।

वहीं पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता और बृजेश कुमार गुप्ता के आवास पर भी होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया जहां लोगों ने पहुंचकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर छोटे सिंह यादव रामगोपाल शाक्य शुभाष शाक्य चन्दन यादव शिवपाल सिंह मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *