धर्मसिंहवा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन

डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने मनसा पोखरें में की प्रतिमा विसर्जन

संतकबीरनगर।नगर पंचायत धर्मसिंहवा में तीन स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन की शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली।इस यात्रा में नगर के महिला पुरूष बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शोभा यात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गणेश जी की जयकारा लगाते रहे। शोभा यात्रा धर्मसिंहवा कस्बे के पश्चिम स्थित मनसा पोखरें की घाट की ओर बढ़ी। रास्ते में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धर्मसिंहवा थाना प्रभारी अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में जगह जगह भारी संख्या में पुलिस मुस्तैद रही।
विसर्जन यात्रा में रवींद्र मद्धेशिया, गुलाब मद्धेशिया, मुकेश गुप्ता, विजय गुप्ता, धर्मराज अग्रहरि, अमितेश त्रिपाठी, दिलीप गौड़, सुधीर मद्धेशिया, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, महेश वर्मा सहित काफी संख्या में महिला पुरूष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *