कानपुर में गांजा तस्कर दो महिलाएं गिरफ्तार 2 किलो 600 ग्राम गांजा भी बरामद

सुनील बाजपेई
कानपुर। अधिक से अधिक कमाई के लिए मादक पदार्थ तस्कर लोगों की जिंदगी में नशे का जहर खुले में लगातार सफल हो रहे हैं | ऐसा ही करने वाली दो महिलाओं को किदवई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 2 किलो 600 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक किदवई नगर थाना क्षेत्र की कंजड़न पुरवा में रहने वाली सुमन और प्रीति नामक इन गांजा तस्कर महिलाओं को इसके पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ,जहां से छूटने के बाद वह गांजा तस्कर के बिक्री में लगातार जुटी हुई थीं । जिसकी सूचना मिलने के बाद दोनों को माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली गई। अब पुलिस इनके फरार साथियों की भी तलाश कर रही है |
अवगत कराते चलें की गति दिवस पुलिस कमिश्नर डॉक्टर आरके स्वर्णकार ने भी गांजा बिक्री के खिलाफ कंजडन पूरवा में छापा मारा था और गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे ,जिसके बाद पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ खोले गए मोर्चे के तहत इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!