सद्बुद्धि एवं सद्विवेक से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन

संतकबीरनगर।नगर पंचायत धर्मसिंहवा में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में पांचवें दिन वृहस्पतिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ किया गया।दीप यज्ञ में वैदिक मंत्रों के द्वारा संपन्न करवाया गया और 151 दीप प्रज्वलित कर वेदमंत्र गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों से सबके कल्याण सबके उज्जवल भविष्य के लिए भावनात्मक आहुतियां प्रदान कर सभी के सद्बुद्धि, कल्याण एवं उज्जवल भविष्य के लिए मां गायत्री से प्रार्थना किया गया।इस मौके पर गायत्री परिवार से युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजमणि शर्मा ने कहा कि जिसने समय को पहचान लिया वही बलवान है।समय मूल्यवान है, बलवान है। जो समय बीत जाता वह वापस नहीं आता। समय का उपयोग सकारात्मक सोच और सकारात्मक कार्यों में ही लगाना चाहिए। वेद माता गायत्री से बड़ा कोई मंत्र नहीं। गायत्री माता के मंत्र जाप करने से सुख शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है।दीप यज्ञ को गायत्री परिवार के आचार्य राजमणि शर्मा, गिरिजेश पति त्रिपाठी व हरीराम राय के द्वारा संपन्न कराया गया।इस मौके पर गायत्री परिवार के बुधिराम साहनी,बेचन यादव, रामनयन सैनी सहित क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!