गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर्व पर गायत्री यज्ञ का आयोजन

संतकबीरनगर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सांथा ब्लाक क्षेत्र के मेहदूपार में बीरा बाबा स्थान पर गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। आत्मीय परिजनों में लोक कल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की।यज्ञ का शुभारंभ रवीन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एवं गायत्री परिवार के आचार्य राजमणि शर्मा के द्वारा बताया गया कि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था एवं मां गायत्री का जन्म भी हुआ था इसीलिए गायत्री जयंती और गंगा दशहरा एक ही दिन मनाया जाता है उन्होंने बताया कि मां गंगा हमारे शरीर को पवित्र बनाती है और पाप को मिटाती है तथा मां गायत्री हमारे अंदर के मनोविकार को दूर कर सद्बुद्धि प्रदान करती है।गायत्री यज्ञ बृजेश पति त्रिपाठी ने वेद मंत्रोच्चारण कर संपन्न कराया।इस अवसर पर मां गायत्री व मां दशहरा का गायत्री परिवार के सांथा ब्लाक संयोजक हरिराम राय व उनकी धर्मपत्नी द्वारा विशेष पूजन किया गया।यज्ञ के आयोजन में मुख्य यजमान श्याम बिहारी शुक्ल व उनकी धर्मपत्नी रही। इस मौके पर गौतम देवी शर्मा,प्रहलाद , सतनारायण मुंशी, डॉ राम सजीवन, इंदल चौधरी,राम किशुन चौधरी,श्रीराम गुप्ता,हरिराम बरुण,विश्वजीत वर्मा,रमेशजी, बी. एन .तिवारी,राम चंद्र शुक्ल,गिरीश साहनी,विकास शुक्ल,सर्वेश शर्मा,विकास शर्मा,आकाश शर्मा, बुद्धिराम साहनी,बाबूलाल यादव,बृजेश,शिवांश शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!