जी डी इंटरनेशनल स्कूल ने बढ़ाया एटा जिले का मान

प्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान किया प्राप्त

अलीगंज। नगर के जीडी इंटरनेशनल स्कूल ने शूटिंग बॉल एसोसिएशन मैनपुरी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल टूर्नामेंट में जिला एटा का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

टूर्नामेंट का आयोजन मैनपुरी जिले की शूटिंग बॉल एसोसिएशन द्वारा मैनपुरी के पैराडाइज़ पब्लिक स्कूल में कराया गया। इस टूर्नामेंट में एटा जिले का प्रतिनिधित्व कर रही जीडी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला जी डी इंटरनेशनल स्कूल एवं मैनपुरी की टीम के बीच हुआ।

जिसे मैनपुरी ने 25-23 से जीता। जी डी इंटरनेशनल स्कूल की टीम के कोच शौर्यवर्धन सिंह के अनुसार इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हमारे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देंगी, हमारे खिलाड़ियों ने आखिर तक संघर्ष किया एवं उपविजेता बन कर जिले का मान बढ़ाया है। अगली बार हम और बेहतर तैयारी के साथ आयेंगे एवं ट्रॉफी हासिल करेंगे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *