अलीगंज विधानसभा को 89.72 करोड़ की सौगात


विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के प्रयास से 11 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, जैथरा-दरियावगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण


अलीगंज | विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 89 करोड़ 72 लाख रुपए की सड़क एवं सेतु परियोजनाओं को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नए संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के प्रयासों से स्वीकृत इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और शहरों से सीधा संपर्क बेहतर होगा।


जैथरा-दरियावगंज मार्ग पर 18.94 करोड़ खर्च होंगे
शासनादेश के अनुसार जैथरा-दरियावगंज मार्ग (13.500 किमी) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 18.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण लाइफलाइन माना जाता है


अन्य प्रमुख सड़क परियोजनाएं
पहरा-रुदायन मार्ग चौड़ीकरण – 17.88 करोड़
फर्रुखाबाद-नवाबगंज-अलीगंज मार्ग (किमी 34 से 41) – 15.97 करोड़
अलीगंज-कम्पिल मार्ग – 13.88 करोड़
मसूलिया से नगला राम सिंह मार्ग – 1.44 करोड़
नगला सिमरा से खरसुलिया मार्ग – 3.22 करोड़
सिमरई से अर्जुनई मार्ग – 2.50 करोड़
सर्रा नाले पर बनेंगे दो लघु सेतु
क्षेत्र की पुरानी मांग को पूरा करते हुए सर्रा नाले पर दो लघु सेतु निर्माण के लिए कुल 2.44 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक सेतु पर 1.22 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे बरसात में होने वाली आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।


गुणवत्ता से समझौता नहीं, 5 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी
शासन की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा क्षेत्रीय मुख्य अभियंता करेंगे। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।


साथ ही, सड़कों के निर्माण के बाद 5 वर्षों तक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इसके लिए बजट का एक हिस्सा सुरक्षित रखा गया है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *