चैत्र नवरात्र पंचमी पर जीजामाता मराठा महिला मंडल का भव्य भजन-कीर्तन आयोजन

आई तुलजा भवानी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल, विभिन्न भजन मंडलियों ने दी प्रस्तुति

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। चैत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर जीजामाता मराठा महिला मंडल द्वारा आई तुलजा भवानी मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं जस गीत का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आई तुलजा भवानी माता को हल्दी, कुमकुम एवं पुष्प अर्पित कर तथा ओटी भरकर विधिवत किया गया। इसके बाद भक्ति संगीत का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें देवरी खुर्द, गंगानगर एवं कुदुदंड की भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


भजन-कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ भजनों में भाग लिया। ढोलक और मंजीरा की मधुर ध्वनि से पूरा हॉल भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा।


इस अवसर पर जिजामाता मराठा महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनमें शकुंतला जाधव, भारती कदम, वसुधा कदम, श्रीमती शशि महाडिक, रमा कदम, राधा भोसले, गोदावरी भोसले, रुक्मणी भोंसले, ममता भोसले, सीमा महाडिक,सरला इंग्ले एवं प्रमिला शिंदे शामिल रहीं।
कार्यक्रम में मंडल की पदाधिकारी राखी जाधव, रोशनी महाडिक, रानी जाधव, मनीषा भोंसले, किरण मूले, रिचा ठाकरे, अनु भोसले, उषा जाधव एवं


मोना शिंदे, वर्षा शिंदे व दीपा सहित अन्य सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *