महसी ब्लॉक में विकास की रफ्तार तेज, 36 परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण

महसी ब्लाक परिसर में विधायक सुरेश्वर सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक।

रामगांव/महसी बहराइच:- महसी विकास खण्ड में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संग सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। नए वित्तीय वर्ष के लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। 25395441 रूपए की लागत से 36 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कृष्णा देवी सिंह ने किया।बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने बटन दबाकर शिलापट्ट से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया।

विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। विधायक ने कहा कि बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान पूरी निष्ठा के साथ विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य करें। जो कार्य शेष हैं उसे अगले वित्तीय सत्र के लिए प्रस्तावित कर पूर्ण कराएं।

उपरोक्त कार्यक्रम में 136 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता औऱ सहायिकाओं को विधयक सुरेश्वर सिंह ने न्युक्ति पत्र सौंपा।उन्होंने आगे कहा कि देश मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के नित नए आयाम गढ़ रही है।इस विश्व मे देश का सम्मान बढ़ है।

इस मौके पर नानपारा चीनी मील के डायरेक्टर अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ गोलू भैया, ब्लाक प्रमुख फखर पुर मुन्ना सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर दिवाकर पांडेय(गुरु जी)भजपा जिला उपाध्यक्ष राम निवास जायसवाल,शशिकांत त्रिपाठी,एसडीएम प्रकाश सिंह, बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव,अनुष्का श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी महसी जगन्नाथ यादव, एडीओ पंचायत प्रवीण श्रीवास्तव सीडीपीओ सीमा इसराइल पशु चिकित्साधिकारी डा. जगेंद्र वर्मा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविंदपुर राम हर्ष वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य सन्त राम गुप्ता,उत्तर प्रदेशीय ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजपेयी,मंत्री शंकर दयाल यादव,कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य,राकेश कुमार पांडेय,संगीता यादव,विट्ठा शुक्ला,सरोज कुमारी,राकेश बाल्मीकि,सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी,व सैकड़ो सम्मानित जनता जनार्दन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *